फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड 12 में डी-प्लान के तहत बनेगी गली

विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के दयानंद नगर में गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ करती चेयरपर्सन सरोज राठी व - फोटो : credit
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-12 के सैनीपुरा क्षेत्र की गली नंबर 3ए का निर्माण डी-प्लान के तहत किया जाएगा। इस गली का निर्माण करीब 3.20 लाख रुपये की लागत से होगा। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने क्षेत्र के बुजुर्ग डीघराम सैनी के हाथों नारियल फोड़कर निर्माण का शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना है ताकि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। इसके अलावा चेयरपर्सन ने दयानंद नगर में करीब 4.49 लाख रुपये की लागत से बनी गली का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय मानकों के अनुसार समय पर पूरे किए जाएं। इस मौके पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, वार्ड पार्षद मनीषा धनखड़, योगेश धनखड़, पार्षद राजेश तंवर, जेई आशीष, मनमोहित गुप्ता, जगमोहन, छतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें