फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुल बदलने के लिए रहा 9 घंटे का विशेष ब्लॉक

विज्ञापन
-फोटो 58 : परनाला के पास रेलवे ब्रिज पर किया जा रहा काम। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर परनाला के पास दशकों पुराने लोहे के पुल को बदलने के लिए शनिवार को 9 घंटे का विशेष ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक सुबह 11:40 बजे शुरू हुआ और रात करीब 9 बजे तक रहा। जर्जर लोहे के पुल को हटाकर मजबूत सीसी स्लैब लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से देशभर में पुराने ब्रिज को दुरुस्त किया जा रहा है। परनाला गांव में भी अंग्रेजों के समय का एक काफी पुराना ब्रिज है। इसे बदलने के लिए 26 फरवरी को काम शुरू हुआ था। पूरे ऑपरेशन की निगरानी वरिष्ठ इंजीनियरिंग अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। इस कारण काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ये ट्रेनें रहीं रद्द

नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस

रोहतक-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

जींद-नई दिल्ली मेमू
नई दिल्ली-जींद मेमू
दिल्ली-जींद मेमू
दिल्ली-जींद पैसेंजर

दिल्ली-जाखल पैसेंजर

दिल्ली-नरवाना पैसेंजर
आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

किसान एक्सप्रेस 28 फरवरी को दिल्ली के बजाय रोहतक तक ही चली।

किसान एक्सप्रेस रोहतक से ही बठिंडा के लिए रवाना हुई।

श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस रोहतक से श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान किया।

जाखल-दिल्ली पैसेंजर जींद तक ही चली।

बठिंडा-दिल्ली कैंट इंटरसिटी रोहतक-आसौदा के बीच देरी से चली।

नई दिल्ली-हिसार पैसेंजर शकूर बस्ती स्टेशन पर 25-30 मिनट रोकी गई।

-फोटो 58 : परनाला के पास रेलवे ब्रिज पर किया जा रहा काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें