फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: यादव धर्मशाला से धौड़ चौक तक बनेगी सड़क, बिना सूचना रोड तोड़ने से लोग परेशान

विज्ञापन
27jjrp12- यादव धर्मशाला के पास से रोड को तोड़ती मशीन। संवाद
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से शनिवार से यादव धर्मशाला के पास सड़क निर्माण के लिए रोड तोड़ने का काम शुरू किया गया। इसके लिए कोई सार्वजनिक सूचना जारी नहीं की गई जिससे लोगों को परेशानी हुई। इस रोड पर रिहायशी इलाका भी है। कई ट्रैक्टर मेकेनिकों की दुकानें भी हैं। कई वाहन चालक बैरिकेडिंग के बाद भी वाहन निकालते दिखे।
यादव धर्मशाला से धौड़ चौक तक सीसी सड़क का निर्माण किया जाना है। इस पर लगभग पौने दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर इसे तीन चरण में तोड़कर बनाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में यादव धर्मशाला से सड़क उखाड़ने का काम शुरू किया गया। यादव धर्मशाला से सुनारो वाली धर्मशाला के सामने तक इस रोड को बनाने का काम किया जाएगा। सुबह बैरिकेड्स लगाकर रोड को वाहनों के लिए बंद दिया गया और वाहनों को बीकानेर चौक की तरफ से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन


अलग-अलग चरणों में होगा रोड निर्माण
यह पूरा रोड यादव धर्मशाला से धौड़ तक बनाया जाएगा। यादव धर्मशाला वाले रोड के बाद इनेलो कार्यालय से छिकारा चौक तक और अंत में छिकारा चौक से धौड़ चौक का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

वर्जन
यादव धर्मशाला से रोड तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। यह धौड़ चौक तक सीसी का बनेगा। रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।
सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

27jjrp12- यादव धर्मशाला के पास से रोड को तोड़ती मशीन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें