27jjrp01- एमडीडी ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिला समन्वयक मनोज कुमार।
झज्जर। जहाजगढ़, अच्छेज पहाड़ीपुर, कबलाना, पाटोदा, बिसाहन, चिमनी, गोछी और बेरी गांव के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर जागरूक किया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अच्छेज पहाड़ीपुर की प्रवक्ता पूनम ने कहा कि बाल विवाह होने से इतनी समझ नहीं होती कि वह घर गृहस्थी चला सकें। इससे घरेलू हिंसा को बढ़ावा मिलता है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाकरा से अध्यापक राजेश ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है इसलिए शिक्षित होना सभी के लिए जरूरी है। इस अवसर पर विपिन, मनोज कुमार, संदीप जांगड़ा, मनीषा, राजेश, पवन मौजूद रहे।