फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाहरा-नाहरी फ्लाईओवर के पास खाली प्लाट में कूड़े में पड़ा मिला नवजात

Sun, 29 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाहरा-नाहरी फ्लाईओवर के नजदीक एक नवजात शिशु मिला है। मामला शनिवार की सुबह 5 बजे का है। सूचना पर लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तुरंत नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर नर्सरी में उसका इलाज जारी है। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के घरों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही अस्पतालों और आशा वर्करों के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बच्चे को फेंकने वालों का पता लगाया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

बिलखने की आवाज सुन गया लोगों का ध्यान
शनिवार की सुबह नाहरा-नाहरी फ्लाईओवर के खाली प्लाॅट में कूड़ा पड़ा था। यहां से रोने बिलखने की आवाज सुनकर यहां लोगों की नजर कूड़े में पड़े नवजात शिशु पर पड़ी। लोगों ने शिशु को तुरंत संभाला और इसकी जानकारी लाइनपार थाना पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शिशु को नर्सरी में दाखिल किया गया है। फिलहाल नवजात स्वस्थ है।
विज्ञापन




शनिवार सुबह 5 बजे नाहरा-नाहरी फ्लाईओवर के नजदीक प्लाॅट में कूड़े के ढेर में नवजात की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे संभाला। उसकी सांसें चल रही थी। उसे नागरिक अस्पताल की नर्सरी में दाखिल कराया है। सीसीटीवी और अस्पतालों का रिकाॅर्ड खंगाल रहे हैं। जल्द ही शिशु के परिजनों का पता लगा कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


- पवनवीर सिंह, एसएचओ, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें