साल्हावास। गांव गोरिया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन संस्था की ओर से खेचड़ी बचाओ जन चेतना यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कमल सिंह यादव रिटायर्ड वन विभाग अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य प्रेमलता, सतवीर सिंह, गोविंद शास्त्री ने शिरकत की।
सभी ने अपने-अपने विचार रखे और पर्यावरण बचाने के लिए सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर सुनील कुमार गणित प्रवक्ता, अभिषेक राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता, करणवीर इतिहास प्रवक्ता, पीटीआई पिंटू कुमार, प्रमोद, सरिता हिंदी प्रवक्ता, पूनम भौतिक प्रवक्ता, नीरज रसायन प्रवक्ता, अमरजीत वाणिज्य प्रवक्ता, ज्योति, नरेश उपस्थित रहे। संवाद