फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर निकाला नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
फोटो-81: बहादुरगढ़ में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई में फूल वर्षा करती साध-संगत। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की शुरुआत गुरु नानक कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से हुई जो विभिन्न मुख्य मार्गों से होता हुआ जटवाड़ा स्थित गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान पूरा शहर गुरुबाणी और जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


नगर कीर्तन रोहतक रोड, रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड और मेन बाजार से होकर गुजरा। मार्ग में जगह-जगह संगत और सामाजिक संस्थाओं की ओर से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए छबील और भंडारों का आयोजन किया गया जहां पर शरबत, पानी और लंगर वितरित किया गया।
नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे जिनके पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी बड़े ही श्रद्धा भाव से निकाली गई। गतखा पार्टी ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरुद्वारा से प्रबंधक सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में निकाला गया है।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी उचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन के समापन पर गुरुद्वारा परिसर में अरदास की गई और संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।

फोटो-81:

फोटो-82:

फोटो-83

फोटो-81: बहादुरगढ़ में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई में फूल वर्षा करती साध-संगत। संवाद- फोटो : samvad

फोटो-81: बहादुरगढ़ में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई में फूल वर्षा करती साध-संगत। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें