फोटो-59: बहादुरगढ़ में यातायात निरीक्षक से सवाल पूछताछ एक स्कूली बच्चा। स्रोत आरएसओ
बहादुरगढ़। यातायात पुलिस की ओर से शहर की गुरु नानक कॉलोनी स्थित एनआर हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने जवाब दिया।
विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र दहिया ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, धूम्रपान से बचने और नाबालिगों को दोपहिया वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस में और बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने की शपथ भी दिलाई।