फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरपर्सन ने शहर का निरीक्षण किया, 382 स्थानों पर कूड़े के ढेर और गंदगी मिली

Wed, 15 Jul 2026 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-57: बहादुरगढ़ के भगवान परशुराम रोड पर अधिकारियों को कूड़े का ढेर दिखाती चेयरपर्सन सरोज राठी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे सेवा पखवाड़े के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने लगातार चार दिन शहर का निरीक्षण किया। उन्हें 382 स्थानों पर कूड़े के ढेर और गंदगी मिली।
चेयरपर्सन ने अधिकारियों को सफाई एजेंसी पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि अधिकारियों ने इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज सरोज राठी ने खुद 200 से अधिक फोटो एकत्र किए। उन्होंने पूरी रिपोर्ट के साथ सफाई एजेंसी पर जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए। नगर परिषद के इतिहास में यह पहला मौका है कि किसी चेयरपर्सन ने इतने बड़े पैमाने पर फोटो जुटाकर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़े के दौरान 282 जगहों पर कूड़ा मिलना चिंताजनक है। यह सवाल केवल एजेंसी पर नहीं, बल्कि पूरे सफाई तंत्र पर खड़ा हो गया है।
0
अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप
सरोज राठी ने मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह और सफाई निरीक्षक सुनील कुमार को पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर और मिट्टी मिली। इसके बावजूद चिह्नित स्थानों की सफाई नहीं कराई गई। एजेंसी के खिलाफ समय पर जुर्माना भी नहीं लगाया गया। उन्होंने अधिकारियों पर नियमित निरीक्षण न करने और सफाई व्यवस्था में रुचि न लेने का आरोप लगाया।
0
कई इलाकों में सफाई न मिलने पर कार्रवाई की
चेयरपर्सन सरोज राठी ने विभिन्न इलाकों में सफाई न मिलने पर कार्रवाई की। दिल्ली-रोहतक रोड, झज्जर रोड, रेलवे रोड, नजफगढ़ रोड, बराही रोड जैसे क्षेत्रों में गंदगी पाई गई। सेक्टर-2, 6, 7, 9 और वार्ड-2, 4, 7 तथा एमआईई क्षेत्र भी इसमें शामिल थे। इन सभी इलाकों में सफाई न होने पर एजेंसी पर 2.02 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में सुधार न होने पर संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सफाई व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों की शिकायत विभाग के निदेशक को की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन

शहर में गंदगी को लेकर चेयरपर्सन की तरफ से 80 प्वॉइंट भेजे गए थे। सभी प्वॉइंट के हिसाब से जुर्माना लगा दिया है। -सुंदर, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें