फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: निजामपुर रोड पर भीषण आग से दो फैक्टरियां व गोदाम जलकर राख, आठ घंटे में दमकल ने पाया काबू

विज्ञापन
-फोटो 88 : आग लगने से राख हुआ फैक्टरी में रखा मेटेरियल। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के निजामपुर रोड पर स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरियों में सोमवार रात करीब 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं जिसकी चपेट में दो फैक्टरियों के साथ एक गोदाम भी आ गया। हादसे में लाखों रुपये का माल, मशीनें और एक गाड़ी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की तीन गाडि़यों ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक कपिल ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे उनकी फैक्टरी में अचानक आग लग गई। प्लास्टिक दाना और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इसके कुछ ही देर में आग पास में स्थित संजय निवासी कुलासी की फैक्टरी तक पहुंच गई।
इस दौरान परिसर में खड़ी टाटा एस गाड़ी भी आग की चपेट में आकर जल गई। आग की लपटों ने दिलबाग के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग की लपटें फैल चुकी थीं। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग आठ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



हादसे में दोनों फैक्टरियों और गोदाम में रखी मशीनें, प्लास्टिक दाना और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। लाइनपार थाना पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्लास्टिक इकाइयां संचालित हैं और आसपास रिहायशी कॉलोनियां भी बसी हुई हैं। पहले भी यहां आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकतम इकाइयां अवैध रूप से संचालित हो रही हैं लेकिन प्रशासन द्वारा केवल औपचारिक कार्रवाई ही की जाती है जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

-फोटो 88 : आग लगने से राख हुआ फैक्टरी में रखा मेटेरियल। संवाद- फोटो : 1

-फोटो 88 : आग लगने से राख हुआ फैक्टरी में रखा मेटेरियल। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें