फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दहकोरा स्थित प्लाईइवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग

Mon, 11 May 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो--93: बहादुरगढ़ के दहकोरा स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : purmandal
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव दहकोरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रविवार शाम साढ़े तीन एकड़ में बनी सेल्सा इंटरप्राइजेज नामक प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई। इससे लकड़ी का सामान, प्लाईइवुड और फर्नीचर निर्माण में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान चपेट में आ गया। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।
विज्ञापन


फैक्टरी में फर्नीचर बनाया जाता है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। फैक्टरी कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग से काफी सामान जलकर राख हो गया। हालांकि अभी तक नुकसान का आधिकारिक आकलन नहीं हो पाया है लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फैक्टरी मालिक ऋषभ दिल्ली के रहने वाले हैं। दमकल विभाग के अधिकारी पंकज मलिक ने बताया कि फिलहाल नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें