बहादुरगढ़। पीएमएस के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश करने पर नाम एक व्यक्ति से एक लाख रुपए ठग लिए। परनाला निवासी धर्मबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वारदात 25 जून हुई। उनके पास मोबाइल पर एक कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने अपना नाम हितेश कुठारी बताया।
आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट में पीएमएस के माध्यम से निवेश करवाने वाला बताते हुए कहा कि हर महीने 6 से 8 प्रतिशत तक मुनाफा दिला सकता है। उनके पास व्हाट्सएप पर बारकोड भेजा और एक लाख रुपए निवेश का दबाव बनाया। शातिर की बातों में आकर उन्होंने एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।
पैसे भेजने के बाद आरोपी ने हर सप्ताह 1,420 रुपए उनके खाते में भेजना शुरू कर दिए। दो महीने तक अच्छा रिटर्न बताते हुए और पैसे लगाने का लालच दिया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके दो सप्ताह तक कोई भुगतान नहीं आया। कुछ दिनों बाद मोबाइल भी बंद कर दिया। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर दी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी गई।