फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कपड़े सूखा रही महिला पर बंदर ने किया हमला, छत पर गिरने से सिर में फ्रैक्चर

विज्ञापन
20jjrp19- बंदर के हमले के बाद गिरने से घायल हुई महिला। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
बेरी। पाना चुल्याण में स्थित गली नंबर-2 स्कूल के पास घर के चौबारे पर कपड़े सूखा रहीं महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। वह चौबारे से नीचे छत पर गिर गईं। परिजन उनको आनन फानन में नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने इलाज देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेरी निवासी पिंकी अपने घर के चौबारे पर कपड़े सूखा रही थीं और अचानक बंदर आ गया। हमले के दौरान महिला घबरा गईं और बचाव में जैसे ही पीछे होने लगी तो चौबारे से छत से गिर गईं। परिजन महेंद्र व उनाका लड़का हरशु उनको अस्पताल लेकर पहुंचे।
महिला के सिर में फ्रैक्चर होने से पीजीआई में ट्रामा सेंटर में सिर का ऑपरेशन हुआ है और इलाज चल रहा है। बेरी में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। कई बार बंदर छतों पर आकर उत्पात मचाते हैं और लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

बंदर कई बार लोगों पर हमला कर उनको घायल कर चुके हैं। लोग कई बार इनको पकड़ने की मांग कर चुके हैं। निवासियों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें