20jjrp05- झज्जर। नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतकके परिजन। संवाद
झज्जर। शहर में माता गेट के पास करंट लगने से सीताराम गेट निवासी करीब 30 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। राहुल कबाड़े का काम करता था। शनिवार को वह माता गेट के पास सरिये को मोड़कर अपनी रिक्शा में रख रहा था। इस दौरान सरिये की लंबाई ज्यादा होने के चलते बिजली के तारों से भिड़ गया जिसके चलते राहुल को करंट लग गया। इसके बाद राहुल को शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल के भाई कपिल के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद