फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: चुनरी से झूला बना रही मासूम के गले में लगा फंदा, गई जान, बेरी में हुआ हादसा

Sun, 18 May 2025 09:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

योगिता अपने घर में ही एक खुंटी पर चुन्नी लगाकर झूला झूल रही थी। इस दौरान चुन्नी का अचानक फंदा बन गया। फंदा लगने से दम घुटने के कारण योगिता की मौत हो गई। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
बच्ची की फंदा लगने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गांव बहराना में घर में खुंटी पर चुन्नी लगाकर झूला झूल रही एक बच्ची के गले में चुन्नी का फंदा लगने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नगारिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर  कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


खुंटी में चुन्नी लगाकर झूल रही थी बच्ची 

मृतका की पहचान गांव बहराना निवासी करीब आठ वर्षीय योगिता के रूप में हुई है। वह चौथी कक्षा की छात्रा थी। शनिवार की शाम को योगिता अपने घर में ही एक खुंटी पर चुन्नी लगाकर झूला झूल रही थी। इस दौरान चुन्नी का अचानक फंदा बन गया। फंदा लगने से दम घुटने के कारण योगिता की मौत हो गई। जब तक परिजन उसे संभाल पाते, तब तक योगिता दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

रविवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है। मृतका के पिता विनोद कुमार ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार की शाम को अपने घर में ही खुंटी पर चुन्नी से झूला बनाकर खेल रही थी। इसी दौरान खेल-खेल में इसी खुंटी पर अचानक उसी चुन्नी से फांसी का फंदा लग गया और अचानक लगे फंदे से दम घुटने के कारण योगिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन



\बीमारी के चलते हुई थी मां की मौत


वहीं योगिता जब एक साल की थी तो उसकी मां की भी अचानक बीमारी के चलते मौत हो गई थी। योगिता इस समय चौथी कक्षा में पढ़ती थी। वह अब अपनी दादी व पिता के साथ ही घर पर रहती थी। जिस समय हादसा हुआ, उस समय घर पर कोई नहीं था और बाद में परिजनों ने योगिता को संभाला।

जांच अधिकारी जोगिंद्र कुमार ने बताया बहराना गांव के एक घर में खुंटी पर चुन्नी का फंदा बनने के कारण एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। बच्ची खुंटी पर चुन्नी लगाकर झूला झूल रही थी। खुंटी जमीन से करीब पांच फुट ऊंची है। सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच की गई है। मृतका के परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें