फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: राहुल धांधलानिया के घर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, परिवार को दी थी जान से मारने की धमकी

Mon, 12 May 2025 05:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

राहुल धांधलानिया के घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते 10 मई की शाम को आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हुल धांधलानिया के घर में फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राहुल धांधलानिया के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी डीघल उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोगों ने गांव धांधलान में एक मकान में घुसकर फायरिंग की है। इस सूचना पर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पर रिंकू निवासी धांधलान ने शिकायत देते हुए बताया था कि 10 मई को शाम करीब 8 बजे खाना खाकर वह अपने घर की छत पर टहल रहा था। उसी समय दो बाइक सवार व्यक्ति जबरदस्ती वीडियो बनाते हुए घर में जबरदस्ती घुसे व मकान की छत और मेरे पास फायर की।

विज्ञापन


आरोपियों ने राहुल का नाम लेकर दी धमकी

दोनों ने राहुल का नाम लेकर कहा कि आज हम तुझे सबक सिखाने आए हैं। उनको देखकर वह छत से नीचे आ गया। आरोपियों में से एक लड़के ने अपनी पहचान बताते हुए कहा कि मेरा नाम अभिषेक पूनिया है। मैं खरक पूनिया गांव से हूं और इंस्टाग्राम पर मेरा नाम खोज लेना। तुम्हारा भाई राहुल वीडियो में हमारे खिलाफ बहुत बोलता है। आज हम उसको सबक सिखाने आए हैं और तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। उनमें से दूसरे लड़के ने अपना नाम अक्षय बताया और दोनों ये बात बोलकर हथियार लहराते हुए घर से भाग गए।

विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई 

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी खरक पूनिया जिला हिसार और रविश निवासी करसिंधु खेड़ा जिला जींद के तौर पर हुई है। 

आरोपियों से बरामद हुए हथियार

पकड़े गए आरोपी अभिषेक से एक अवैध हथियार, दो कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं, दूसरे आरोपी रविश से एक डम्मी पिस्तौल बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी रविश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी अभिषेक को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड कर लिया गया है। 



ये भी पढ़ें: Sonipat: फोटोस्टेट की दुकान से मिला MDU हिंदी का पेपर, परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल, पुलिस ने पकड़े 6 युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें