08jjrp02- सीएमओ को ज्ञापन सौंपते रिटायर्ड कर्मचारी। स्रोत-संघ
- फोटो : पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य फार्मेसी काैंसिल के कार्यालय में परेशान आवेदक। अमर उजाला
झज्जर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर की कार्यकारिणी खंड प्रधान रमेश जाखड़ की अध्यक्षता में खजाना अधिकारी जयभगवान डांगी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयमाला से अपनी मांग मुद्दों को लेकर उनके कार्यालय में मिले। दोनों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से वार्ता की।
खजाना अधिकारी से कार्यालय संबंधी समस्याओं तथा एलटीसी के बारे विस्तृत चर्चा हुई। खजाना अधिकारी की तरफ से हर हाल में पूर्ण सहयोग का आश्वासन मिला। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. जयमाला ने रिटायर्ड कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल का कार्यालय में स्वागत करते हुए उनकी मांग के प्रति उदारता दिखाते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर की समस्या का समाधान किया।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों ने खजाना अधिकारी जयभगवान डांगी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयमाला को कहा कि देश में किसी भी प्रकार की आपदा में सेवानिवृत्त कर्मचारी हर दशा में तन-मन-धन से देश के साथ खड़ा है। संगठन प्रशासन को आश्वस्त करता है कि सेवानिवृत कर्मचारी सकारात्मक सहयोग के लिए तैयार रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में खंड प्रधान रमेश जाखड़, सचिव राजबीर राहर, जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर सिंह खातीवास, जिला सचिव देवेंद्र यादव तथा जिला कोषाध्यक्ष विष्णु जांगड़ा शामिल रहे।