01jjrp03- झज्जर। मृतक मोगल सदा
- फोटो : संवाद
झज्जर। झज्जर-रेवाड़ी रोड पर बुधवार को एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार का पता लग गया। बिहार के जिले समस्तीपुर गांव कंजारा निवासी मोगल सदा (54) गुरुकुल के नजदीक एक डेरी में काम करते थे। वह करीब डेढ़ महीने पहले ही झज्जर में काम करने के लिए आया था।
बुधवार को वह साइकिल पर शहर में कुछ सामान लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक डंपर चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी जिसके बाद डंपर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान डंपर चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
बुधवार शाम तक मृतक व्यक्ति के परिजनों का पता नहीं चला पाया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। वीरवार को पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की एफआईआर दर्ज कर ली। जांच अधिकारी रवि ने बताया कि बुधवार को डंपर की टक्कर से साइकिल चालक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई थी।