बहादुरगढ़। मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड क्रियान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक हुई। इसमें ब्लॉक के 20 मॉडल विद्यालयों तथा 20 कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की समीक्षा की गई और सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार की गई। बैइक की अध्यक्षता इंचार्ज खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रिशिपाल भारद्वाज ने की।
बैठक में जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया, डॉ. जितेन्द्र देसवाल, क्लस्टर प्रबंधक, एबीआरसी, एआरसी तथा बीईओ मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत खंड निपुण संयोजक सरिता सरोहा ने सभी हितधारकों की स्कूल विजिट के आंकड़े प्रस्तुत करके की। जिला निपुण संयोजक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने क्लस्टरवार डेटा प्रस्तुत करते हुए विद्यालयों में सेन्सस ग्रुप मूल्यांकन के परिणाम पर प्रकाश डाला।
उन्होंने सभी विद्यालयों के शैक्षिक स्तर, नामांकन, उपस्थिति और सीखने के परिणामों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने निपुण लक्ष्य, सॉस किट वीडियो प्रतियोगिता और क्वालिटी विजिट जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. जितेन्द्र देसवाल ने छठी से आठवीं कक्षाओं के इन्स्पायर नामांकन पर विशेष बल देने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया।
डॉ. ऋषिपाल भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार की समीक्षा बैठक न केवल विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में ठोस सुधार लाने में भी सहायक सिद्ध होती हैं। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सराहना भी की गई। अंजू ओहल्यान प्राथमिक पाठशाला माजरी को स्टार टीचर तथा सविता, क्लस्टर मातन को स्टार मेंटर के रूप में सम्मानित किया गया।
अंत में बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों और शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे खंड के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
फोटो 57: क्रियान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते खंड शिक्षा अधिकारी।