फोटो 52: रविंद्र छिल्लर बराही, जिला पार्षद एवं जिला महामंत्री भाजपा।
बहादुरगढ़। जिला पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र छिल्लर बराही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू हुए नए जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम है। 22 सितंबर से लागू हुए इन सुधारों से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छात्र, व्यापारी और कारोबारियों को बड़ा फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किला की प्राचीर से जो वादा किया था उसे पूरा किया। जीएसटी सुधार से भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी और आम नागरिक की खरीद क्षमता में बढ़ोतरी होगी। संवाद
फोटो 51: रविंद्र छिल्लर बराही, जिला पार्षद एवं जिला महामंत्री भाजपा।