फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, गुरूग्राम व चंडीगढ़ से परहेज करेगी इनेलो, जिला मुख्यालयों पर होंगे अब राष्ट्रीय अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से परहेज करेगी इनेलो
विज्ञापन

झज्जर। इनेलो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के अधिवेशन अब जिला मुख्यालयों पर ही आयोजित होंगे। इनेेलो नेताओं ने मीटिंग में सुझाव दिया कि पार्टी को दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ से अब परहेज करना चाहिए। भविष्य में इनेलो के इस तरह के आयोजन भविष्य में जींद, कैथल या फिर रोहतक में हुआ करेंगे। पार्टी कार्यालयों में होने वाले इन अधिवेशन से उस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा तो वहीं पार्टी के पदाधिकारियों को भी लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। अधिवेशन में तय हुआ कि 16 अप्रैल तक प्रदेश में नियुक्त किए गए प्रभारी हर गांव तथा शहर के लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएंगे।
कामयाबी रैली से हुई सोशल मीडिया पर चर्चा
सोशल मीडिया पर चल रही भाजपा-इनेेलो गठबंधन की चर्चा को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि हांसी की रैली कामयाब होने के पश्चात सोशल मीडिया पर तो लोगों ने गठबंधन करवाते हुए इनेलो को सोनीपत व कुरुक्षेत्र की सीटें भी बांट दी हैं। वहीं अशोक अरोड़ा को तो लोकसभा उम्मीदवार भी सोशल मीडिया ने बना दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी लोग इनेेलो को मजबूत मानने लगे हैं।
विज्ञापन

जींद की हार से निराश कार्यकर्ताओं में अब जोश: अरोड़ा
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि जींद उपचुनाव में जिस प्रकार का प्रदर्शन रहा। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा के भाव आ गए थे लेकिन हांसी में बढ़िया रैली के बाद फिर से कार्यकर्ताओं में जोश आने लगा है। उन्होंने कहा कि वक्त बदलते देर नहीं लगती। जब मई में चुनाव आएगा तो उससे पहले हालात कुछ और होंगे तथा विधानसभा चुनाव तक माहौल इनेलो के पक्ष में होगा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने की गठबंधन की वकालत
करण चौटाला द्वारा चिट्ठी पढ़ने के बाद जितने भी पदाधिकारी मंच पर अपने सुझाव रखने आए, उनमें से अधिकांश ने भाजपा के साथ इनेलो का गठबंधन किए जाने की वकालत की। एक महिला पदाधिकारी ने तो यहां तक कह दिया कि अगर पीएम मोदी के साथ गठबंधन हो गया तो इनेलो की नैय्या पार लगने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें