फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम ओपी चौटाला का पदाधिकारियों से सवाल: क्या अब कर दूं हरा और भगवा एक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम ओपी चौटाला का पदाधिकारियों से सवाल : क्या अब कर दूं हरा और भगवा एक
विज्ञापन

झज्जर। इनेेलो के राष्ट्रीय अधिवेशन में करण चौटाला ने अपने दादा व पूर्व सीएम ओपी चौटाला की चिट्ठी पढ़कर पदाधिकारियों से राय जाननी चाही कि क्या अब हरे और भगवे रंग को एक कर दिया जाए? करण चौटाला ने चिट्ठी पढ़कर इतना ही कहा था कि पदाधिकारियों ने जोश में आकर ओपी चौटाला के नाम से काफी नारे लगाते हुए तालियां बजाकर इसका समर्थन कर दिया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों का इस प्रकार समर्थन मिलने के पश्चात करण चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने कहा कि दादा ने कहा है कि अगर आप सहमत हैं तो वे इसे एक कर देंगे, इसकी चिंता वे न करें। चिट्ठी के माध्यम से ही करण चौटाला ने ओपी चौटाला का संदेश पढ़ते हुए कहा कि भगवान राम ने भी 14 वर्ष का वनवास काटा था लेकिन आपने तो 15 वर्ष का वनवास काट लिया। अब आपका रामराज्य जल्द ही लाकर दिया जाएगा। आप जैसे मेहनती कार्यकर्ताओं की वजह से ही आज पार्टी मजबूती से खड़ी है। इस अहसान ना कभी मैं भूला पाउंगा व ना ही मैं अपने परिवार को भूलने दूंगा। भावुक अंदाज में चिट्ठी पढ़ने के बाद करण चौटाला ने पदाधिकारियों से कहा कि वे उनका संदेश पूर्व सीएम चौधरी ओपी चौटाला तक पहुुंचा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें