फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस की गवाही से पहली रात लैब संचालक को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक पैथोलॉजी लैब के संचालक को वीरवार की रात दो बदमाशों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। कोर्ट में चल रहे एक मामले की गवाही से एक रात पहले यह वारदात हुई। बदमाशों ने सीढ़ियों पर लगे दरवाजे का गेट और कैमरा भी तोड़ दिया। इसके बाद ऊपर आकर कहा कि केस वापस ले लो, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। इस घटना के बाद संचालक व उसका परिवार दहशत में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रोहतक-दिल्ली रोड पर रेलवे मोड़ के पास स्थित इस पैथोलॉजी लैब के संचालक राजेश का कुछ लोगों के साथ रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त लोगों ने रुपये लौटाने के नाम पर राजेश को चेक दिया था। चेक बाउंस हुआ तो राजेश ने उसने रुपये मांगे लेकिन बदले में उक्त लोगों ने धमकी दी। इसके बाद राजेश ने पुलिस में शिकायत दे दी और मामला कोर्ट में चला गया। शुक्रवार को इस केस में राजेश की गवाही होनी थी, इससे पहले वीरवार की रात को बदमाशों ने घर में घुसकर उसे धमकी दी।
दरअसल, वीरवार की रात करीब 11 बजे राजेश लैब में ही ऊपर अपने घर में था। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए। एक नीचे सीढ़ियों पर लगे दरवाजे के ताले को तोड़कर ऊपर चढ़ आया। ऊपर आते ही उसने कैमरा तोड़ दिया। फिर कमरे के दरवाजे का खोलने का प्रयास किया। शोर सुनकर राजेश ने आवाज लगाई तो बाहर खड़े बदमाश ने कहा नीचे उतर। इनकार किया तो बोला कि अपना केस वापस ले लो, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। ये तो बस ट्रेलर है। इतना कहकर वह चले गए। राजेश के मुताबिक, इससे पहले भी उसे धमकियां मिली हैं। इस संबंध में उसने पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फटेज में दिखे दो बदमाश
यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 11:23 बजे एक नकाबपोश बदमाश लैब के सामने से जाता दिख रहा है। उसके तुरंत बाद दूसरा बदमाश सीढ़ियां चढ़ता है। लैब से चंद कदम आगे दो संदिग्ध कार भी खड़ी दिखाई दी हैं। संभवत: इन्हीं कार में सवार होकर बदमाश आए होंगे। उनकी संख्या दो से ज्यादा भी रही होगी।

शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वालों का पता लगाया जाएगा।
सुरेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें