अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। राशलवाला चौक के पास डीएच लारेंस स्कूल की वैन व ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर में वैन चालक और पांच बच्चे घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन दोनों पक्षों की बीच समझौता होने के बाद पुलिस लौट आई। जानकारी के अनुसार दुल्हेड़ा गांव निवासी जयओम पुत्र रघुनाथ स्कूल वैन में अपने गांव से बच्चों को लेकर झज्जर के डीएच लारेंस वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आ रहा था। जब वह राशलवाला चौक के पास पहुंचा तो एक ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। इससे जयओम के अलावा दस वर्षीय दिव्या पुत्री सुखचैन, 13 वर्षीय रूक्षित पुत्र विनोद, आठ वर्षीय अक्षय पुत्र राजबीर, 13 वर्षीय पुनित पुत्र विनोद, नौ वर्षीय हिमांशु पुत्र रवि प्रकाश घायल हो गए। घायल बच्चों व चालक को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बच्चों को मामूली चोट होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। इस बारे में सदर थाना के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं