फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी नगरपालिका चुनाव : पहले दिन नही आया एक भी नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि चुनाव लड़ने के इच्छुक 51 लोगों ने एसडीएम ऑफिस से चुनाव का फार्म अवश्य लिया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे शाम 3 बजे तक एक भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा।
प्रत्याशी ज्योतिषियों की शरण में पहुंच रहे हैं, वहां से निर्देश नहीं मिलने के कारण प्रथम दिन किसी ने भी आवेदन नहीं किया। वर्ष 2013 में बेरी नगर पालिका चुनाव में नामांकन प्रकिया के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं करवाया था। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की तरफ से एआरओ बेरी नायब तहसीलदार रमेश चंद्र, नगर पालिका सचिव संजय रोहिल्ला, एमई मंदीप धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह होंगे बेरी नप चुनाव पर्यवेक्षक
राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की ओर से नगरपालिका बेरी की चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर एचसीएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। नगराधीश अश्विनी कुमार ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह दो मई से 12 मई तक (6 मई को छोड़कर) बेरी नगरपालिका से संबंधित चुनावी मामलों को लेकर लघु सचिवालय स्थित बेरी एसडीएम आफिस में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि दौरान कोई भी व्यक्ति बेरी नगरपालिका से संबंधित चुनावी मामले को लेकर दोपहर 2 से 3 बजे तक चुनाव पर्यवेक्षक से मिल सकता है।
विज्ञापन

पहले दिन नही आया कोई नामांकन: सचिव
नगर पालिका सचिव संजय रोहिल्ला ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के तहत शुक्रवार को नामांकन भरने का पहला दिन था, लेकिन शुक्रवार को कोई नामांकन फार्म जमा नहीं करवाया गया। चुनाव लड़ने के इच्छुक 51 उम्मीदवारों ने लघु सचिवालय से चुनाव का फार्म लिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के नियमों का चुनाव में विशेष ध्यान रखा जाएगा। अगर प्रचार प्रसार में कोई भी उम्मीदवार नियमों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार ही कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें