फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर व फिल्टर प्लांट के सहारे प्यास बुझा रहे साढ़े आठ हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
लाइनपार क्षेत्र के वार्ड-5 की आबादी लगभग साढ़े आठ हजार है। इस वार्ड में पांच कॉलोनियां हैं। सभी में इन दिनों पानी की सप्लाई को लेकर लोग खासे परेशान हैं। तीन दिन में पानी की सप्लाई हो रही है और उसमें भी दूषित पानी आता है।
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अधिकारियों को गर्मी का मौसम आने से पहले ही तैयारियां करनी चाहिए थी। मगर किसी तरह के कोई इंतजाम नहीं किए गए। कहीं पानी गंदा आ रहा है तो कहीं पर पानी की सप्लाई भी नाममात्र हो रही है। ऐसे में लोगों को दूर-दूर से पानी लेकर आना पड़ता है या फिर टैंकरों व फिल्टर प्लांटों के सहारे पानी से प्यास बुझानी पड़ती है।
विज्ञापन

ये कॉलोनी आती हैं वार्ड में
वार्ड-5 में शंकर गार्डन, जौहरी नगर, इंदिरा कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी व हरि नगर शामिल हैं। उक्त कॉलोनी वासियों को इन दिनों पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम आते ही पानी की डिमांड बढ़ जाती है।

क्या कहते हैं कॉलोनी वासी
सप्लाई तो आती है, पीने लायक नहीं
शंकर गार्डन की निवासी महिला इंदिरावती का कहना है कि उनकी कॉलोनी में पानी की सप्लाई तो आ रही है। लेकिन वह पानी पीने किसी लायक नहीं होता।

तीन दिन में केवल आधा घंटा मिल रहा पानी
महिला रमा खत्री का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शंकर गार्डन में पानी सप्लाई तीन दिन में की जा रही है और वह केवल आधा घंटा। इतने समय में पानी की सप्लाई आने से पानी पर आधारित घर का कामकाज भी नहीं निपट पाता।
15 रुपये में खरीद रहे पीने का पानी
महिला पुष्पा के मुताबिक अभी गर्मी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई और पानी की समस्या आने लगी है। उन्हें पीने के लिए 15 रुपये का एक मयूरजग खरीदना पड़ रहा है।
खरीद रहे पांच रुपये प्रति मटका पानी
महिला सुनीता कहती है कि पानी के लिए उन्हें या तो रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है या फिर कॉलोनी में आने वाले टैंकर संचालक से पांच रुपये प्रति मटका पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

नहीं है पीने लायक पानी
कॉलोनी निवासी सतबीर का कहना है कि इन दिनों जो पानी सप्लाई में आ रहा है वह दूषित है। इस पानी को घर के किसी काम में भी प्रयोग नहीं किया जा सकता।

क्या कहते हैं अधिकारी
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता श्रीकिशन दहिया का कहना है कि वार्ड-पांच के लोगों की ओर से इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। यदि समस्या है तो कॉलोनी के लोगों से बातचीत कर समस्या का निदान किया जाएगा। सप्लाई लाइन में कहीं कोई लीकेज है तो उसे भी दूर किया जाएगा। लोगों को साफ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें