अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
दिल्ली में हुए ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में गांव खरमाण का प्रदीप छाया रहा। शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदीप ने पुलिस खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रदीप की जीत पर परिजन एवं उसके साथी पुलिसकर्मी बेहद खुश हैं।
दिल्ली स्थित आईजी स्टेडियम में गत 18 अप्रैल को इंडियन पुलिस गेम्स का आयोजन हुआ था। गांव खरमाण निवासी प्रदीप पुत्र रोहतास ने भी इन खेलों में दम दिखाया। प्रदीप ने जूडो के 81 किलोग्राम भारवर्ग में दमदार प्रदर्शन के बूते फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में सीआईएसएफ के विक्की को हराकर प्रदीप ने स्वर्ण पदक कब्जा किया।
दिल्ली के महिपालपुर में तैनात है प्रदीप
बता दें कि प्रदीप पहले भी पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ा चुके हैं। पिछले महीने में भी प्रदीप ने जम्मू में हुए नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। फिलहाल प्रदीप की पोस्टिंग दिल्ली के महिपालपुर क्षेत्र में है।