फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर नंबरदारों ने बैठक में जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय न मिलने पर नंबरदारों ने जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रोज गार्डन में रविवार को नंबरदार एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान राजेश पैंतावास कलां की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें एसोसिएशन प्रधान ने बताया कि सरकार द्वारा नंबरदारों को काफी कम मानदेय दिया जा रहा हैं, जो उनके कार्यों के मुताबिक कतई जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को 1500 की बजाय तीन हजार रुपए मानदेय देना चाहिए। इसके अलावा बैठक में उपस्थित सभी ने बाढड़ा तहसील के नंबरदारों को पिछले करीब एक वर्ष से मानदेय न दिए जाने पर भी अपना रोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार उनके मानदेय को कभी भी समय पर नहीं देती है। जिससे उन्हें बार-बार विभागों के चक्कर लगाने पड़ते है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के साथ हो रही है यौन शोषण की घटनाओं पर भी चिंता जाहिर करते हुए सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की। इस अवसर पर दादरी तहसील प्रधान राजेश सांगवान, बौंदकलां अध्यक्ष ठाकुर विक्रम परमार, जिला उप प्रधान रामधन मकड़ानी, भीमसिंह, बहादुर सिंह दुधवा, महाबीर पालड़ी, शीशराम जगरामबास, जगदीश अचीना, नफे सिंह डाढी बाना, दयानंद झोझू कलां, सोमबीर मंदोला, रघुनाथ नौसवा, सीताराम शर्मा डूडीवाला, राजेंद्र सिंह ढाणी फौगाट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें