फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनल गोयल ने संभाला झज्जर में उपायुक्त का पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
आईएएस सोनल गोयल ने बुधवार को जिला उपायुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 2008 बैच की आईएएस अधिकारी सोनल गोयल झज्जर से पहले नगर निगम फरीदाबाद में आयुक्त तथा सीईओ स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के पद पर कार्यरत थी। इनसे पहले झज्जर के उपायुक्त आरसी बिढ़ाण का स्थानांतरण हो गया।
विज्ञापन

उपायुक्त का पदभार संभालने के उपरांत पूर्व उपायुक्त आरसी बिढ़ाण को प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने विदाई दी। लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आरसी बिढ़ाण ने नवनियुक्त उपायुक्त का स्वागत करते हुए झज्जर जिला में उपायुक्त के तौर पर अपने अनुभव साझा किए। झज्जर जिला के ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त बनाने व लिंगानुपात में किए सुधार के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के सहयोग के लिए उन्होंने आभार भी जताया। इस अवसर पर बेरी के एसडीएम संजय राय, सीटीएम विजय सिंह, डीडीपीओ विशाल कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अमित पवार, तहसीलदार मनमोहन सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें