अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
गांव लकड़ियां के पास एक बाइक और कार की टक्कर मेें एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठे दो युवक घायल हो गए। घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जाती है, जिन्हें चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम को गांव लकड़ियां व डीघल के बीच में कार व बाईक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रोहतक के प्रेम नगर निवासी सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक सुरेश व उसके साथी सतीश व बिजेंद्र गांव लकड़ियां स्थित कैन कंपनी में काम करते हैं। तीनों मंगलवार को देर शाम अपनी ड्यूटी समाप्त होने के बाद एक ही बाइक पर रोहतक-झज्जर मार्ग पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
वर्जन
गांव लकड़ियां के पास कार और बाइक की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल है। घायलों का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है और परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच आंरभ कर दी गई है और मृतक के सुरेश के शव पीजीआई एमएस में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
- पवन एएसआई जांच अधिकारी डीघल।
- नेशनल हाईवे पर गांव लकडिय़ा के पास हुआ हादसा
- दोनों घायलों की हालत गंभीर, पीजीआई में उपचाराधीन