फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छापेमारी में छह दुकानों पर 91 किलो पॉलीथिन बरामद, दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
20jjrp03- दुकानदार को चालान की कॉपी देते नप कर्मी। स्रोत-नप
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर छह दुकानों से 91 किलोग्राम पॉलीथिन बरामद की है। सभी दुकानों पर एक लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई सब्जी मंडी और बादली रोड पर स्थित दुकानों पर हुई।
विज्ञापन

नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद मलिक ने बताया कि सब्जी मंडी में तीन और बादली रोड पर तीन दुकानों से पॉलीथिन बरामद की। तीन दुकानों को 25-25 हजार और तीन दुकानदारों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इसमें क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण विभाग आशीष कौशिक के नेतृत्व में नरेंद्र कुमार एसडीओ, सोनू कुमार जेई, नगर परिषद से सेनेटरी विभाग की टीम शामिल रही। क्षेत्रीय अधिकारी आशीष कौशिक ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें