फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर ट्रांसपोर्टर के खाते से उड़ाए 89500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले एक व्यक्ति के खाते से किसी ने धोखाधड़ी कर दो बार में 89500 रुपये निकाल लिए। नुकसान का शिकार हुआ व्यक्ति अब कभी बैंक में तो कभी पुलिस में चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के गांव सिसाना के निवासी अजमेर सिंह बहादुरगढ़ में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। उनका कार्यालय दिल्ली-रोहतक रोड के साथ सांखोल में है। श्यामजी कॉम्प्लेक्स बहादुरगढ़ में स्थित एचडीएफसी बैंक में उनका खाता है। अजमेर सिंह ने बताया कि उनके खाते से किसी शातिर ने 89500 रुपये उड़ा लिए। यह रकम रोहतक जिले में दो अलग-अलग एटीएम से निकली गई। उन्होंने बताया कि सोमवार 31 मई को शाम 5 बजे लाखन माजरा के एक एटीएम से 49500 रुपये निकाले गए। उसके बाद मंगलवार सुबह 7:12 पर रोहतक में जींद बाईपास पर लगे एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले गए। अजमेर ने बताया कि उन्होंने सुबह मोबाइल फोन पर एसएमएस देखे तो धक्का लगा। उन्होंने बताया कि उनका एटीएम कार्ड उनके पास सुरक्षित है। इसके बावजूद उनके खाते से पैसा चोरी हो गया। सबसे पहले उन्होंने एटीएम कार्ड को बंद करवा दिया।
मंगलवार को बैंक खुलने पर वह एचडीएफसी बैंक गए और अपनी समस्या बताई। बैंक कर्मचारी ने पुलिस में एफआईआर करवाने को कहा। अजमेर सिंह ने बताया कि वह शहर थाना गए तो पुलिस ने पहले बैंक में ही शिकायत करने के लिए कहा। दोबारा बैंक गए तो बैंक स्टाफ ने कहा कि पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाओ। पुलिस रिपोर्ट की कापी के आधार पर ही बैंक कार्रवाई करेगा। अजमेर ने बताया कि वह दूसरी बाद फिर थाने गए तो उन्हें कहा गया कि जहां से पैसा निकाला गया है वहीं के थाने में शिकायत करो। वहां के मामले में यहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकती। इस तरह पैसा चोरी होने की शिकायत लेकर अजमेर सिंह कभी बैक के तो कभी थाने के चक्कर लगा रहे हैं। आखिर तंग आकर मंगलवार शाम उन्होंने पुलिस को शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवाई।
विज्ञापन

बैंक और पुलिस की कार्यशैली से दुखी अजमेर सिंह ने कहा कि अगर किसी दिहाड़ी मजदूर का पैसा मुंबई या दूरदराज स्थित एटीएम से इस तरह निकाल लिया जाए तो वह वहां की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने कैसे जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें