फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में 83 प्रतिशत मतदान, छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण रहा मतदान

Mon, 11 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 छिटपुट घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में रविवार को 131 गांवों में सरपंच चुन लिए गए। झज्जर और बहादुगढ़ ब्लॉक में सरपंच की 132 सीटों, पंच की 585 सीटों, पंचायत समिति की 60 व जिला परिषद के 19 सीटों के लिए मतदान हुआ। पंच व सरपंच के रिजल्ट शाम को ही आ गए, जबकि पंचायत समिति व जिला परिषद के लिए पड़े वोटों की गिनती 28 जनवरी को होगी। बहादुरगढ़ खंड के गांव कसार में  मतदान केंद्र संख्या 130 पर सरपंच पद का पुनर्मतदान 12 जनवरी को होगा। तब तक के लिए रिजल्ट भी रोक लिया गया है। दोनों ब्लॉकों में मतदान 82 प्रतिशत के करीब रहा। अंतिम सूचना तक 3 लाख 12 हजार 551 वोटों में से 2.56 लाख वोट पड़े बताए गए।


इन गांवों पर रही प्रशासन की खास नजर
पंचायत चुनाव में अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की खास नजर रही। डीसी अनीता यादव और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने रविवार को संबंधित अधिकारियों के साथ झज्जर व बहादुरगढ़ खंड के मतदान केंद्रों का दिनभर निरीक्षण किया। अधिकारी दल बल के साथ गांव सिलाना, सिलानी केशो, सिलानी जालिम, बिरधाना, दुजाना, महराणा, छारा, मांडौठी, कसार, डाबौदा, बुपनिया, बादली, पाहसौर सहित कई गांवों में पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शांतिपूर्ण रहा मतदान : डीसी
डीसी अनीता यादव ने बताया कि दोनो ब्लॉकों में चुनाव पूरी तरह से शंातिपूर्ण रहा है। भाईचारे व सहयोग के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतदान प्रतिशत को देखे तो झज्जर जिले के मतदाता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। इस बार चुनाव में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने मतदान किया। उन्होंने नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की नीति के चलते शिक्षित, स्वच्छ व सभ्य पंचायती राज प्रतिनिधि चुने गए। चुनाव के उपरांत सभी प्रतिनिधि दलगत भावना से उठकर समस्त ग्राम की भलाई के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें