फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगामा खाप ने नामांकन बढ़ाने और पूर्ण मतदान का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सतगामा शिक्षा समिति द्वारा राजकीय स्कूल में नामांकन विषय पर एक मंथन नामक विचार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सरकारी स्कूलों का नामांकन बढ़ने और घटने के कारणों पर गहन चिंतन किया गया। इस कार्यशाला में उप जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह फौगाट ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी के युग में वैज्ञानिक सोच का होना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से राजकीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और आगामी लोक सभा चुनावों में पूर्ण मतदान की अपील भी की।
विज्ञापन

पंचायत मुखिया जयकिशन ने गांव की तरफ से नामांकन बढ़वाने का आश्वासन देते हुए कहा कि हमारे स्कूल का पूरा स्टाफ छात्र संख्या बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। मोती राम कलकल ने धार्मिक आडंबरों से बचने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकारी संस्थाओं को बचाना बहुत जरूरी है, क्योंकि इनमें हमारे पूर्वजों के खून पसीने की कमाई लगी है। प्राचार्या चित्रलेखा ने सरकारी स्कूलों को उत्तम बताते हुए कहा कि सरकारी स्कूल संस्कार व ज्ञान की खान है। मुख्याध्यापक सुधीर और कुलदीप ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़े बच्चों की सफलता दर अन्य स्कूलों की तुलना में अधिक है। अध्यापक संघ के जिला प्रधान रमेश जाखड़ ने कहा कि अध्यापक को अपने कर्त्तव्य की पहचान करके अपने कार्यों की दिशा और दशा की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनों से अधिक मतदान करने और सार्वजनिक क्षेत्रों को बचाने वाली नीतियों को अपने घोषणा पत्र में राजनीतिक दलों द्वारा जगह देने की अपील की। इस कार्यशाला में सात स्कूलों के मुखियों और पंचायत प्रतिनिधियों सहित 137 लोगों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में सतगामा में सत्र 2018-19 में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्रों और स्कूलों को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान धनीराम, करतार इमलोटा, सतवीर भागवी, हरिओम, सतीश कुमार, नवीन बिगोवा, रजाचंद, रामेश्वर, संदीप, कुलदीप, दर्शना, कृष्णा, सुनील, बालकिशन शास्त्री, सुरेन्द्र, विनोद कुमार, राकेश, विजय, कमला, अजय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें