अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जजपा किसान सैल के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार रिढाऊ और जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार की अगुवाई में नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान मंडी परिसर में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सरसों की फसल को बेचने के लिए आए किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं जानी गई। इस दौरान किसानों ने सरसों की सरकारी खरीद न होने पर रोष जताया। इस मामले को लेकर किसानों के साथ जेजेपी के सभी पदाधिकारी मंडी परिसर स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी मिले। उनके सामने किसानों की समस्या को पूरी तरह से विस्तार से रखा गया।
मार्केट कमेटी के सचिव अन्य कर्मचारियों किसानों की समस्याओं के समाधान बारे कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। मार्केट कमेटी के सचिव व अन्य कर्मचारियों के रवैये एवं प्रदेश सरकार की किसानों की फसल खरीद की नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए करते हुए जोरदार नारे बाजी के साथ रोष का प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि बीजेपी की नीतियां प्रदेश में आरंभ से ही किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग विरोधी है। इसके नेताओं ने समझ लिया है कि हरियाणा के भोले भाले लोग इसके जुमलों में बहके रहेंगे और ये इसी तरह राज करते रहेंगे। अब वक्त पूरी तरह से बदलाव का आ चुका है और जनता अपने अधिकारों को जान चुकी है। किसान व कमेरा वर्ग अपने हक के लिए आवाज उठाने में पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर डॉ. विजय सांगवान मंदौला, रामफल मकडाना, नरेश प्रधान, धन सिंह कारी, सूबेदार मेजर सुरेश, बच्चन सिंह, सुरेंद्र, रामनिवास मिर्च, सुुभड़ पंवार, दिलबाग, पूर्व सरपंच पातुवास जिले सिंह, पवन मकडाना, राजकुमार कारी, रघबीर फौगाट, शक्ति सिंह, बेद प्रकाश धनासरी, श्यामलाल आदि उपस्थित रहे।