फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद करवाने के लिए हुड्डा व तंवर खेमा हुए एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए बंद के आह्वान में कांग्रेसी पहली बार सोमवार को गुटबाजी छोड़कर एकजुट नजर आए। हुड्डा व तंवर खेमे के लोगों ने मिलकर ही बाजारों में प्रदर्शन किया तथा दुकानें बंद करवाने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शन से पूर्व दोनों गुटों ने अलग-अलग मीटिंग की। जिसके बाद हुड्डा गुट के द्वारा एकजुटता का संदेश भेजे जाने पर तंवर गुट के लोग सर छोटूराम धर्मशाला से उनके पास यादव धर्मशाला पहुंचे। जहां से दोनों गुटों के लोग मिलकर प्रदर्शन करते हुए शहर में बाजार बंद करवाने निकले।

जुलूस निकलते ही खुली दुकानें
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंद के दौरान प्रदर्शन करते हुए बाजार में दुकानें बंद करवाई गईं लेकिन जैसे ही उनका जुलूस बाजार से निकला तो दुकानें फिर से व्यापारियों के द्वारा खोल ली गई। व्यापारियों ने कांग्रेसियों को भी नाराज नहीं किया और अपने प्रतिष्ठानों को भी बंद नहीं किया। व्यापारियों का कहना था कि आए दिन राजनीतिक पार्टियों के द्वारा बंद का आह्वान किया जाता है, ऐसे में कितने दिन ऐसे प्रतिष्ठान बंद करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस रही बाजारों में मुस्तैद
बंद के दौरान व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती न हो, इस बात को लेकर पुलिस ने बाजारों में गश्त की। सिटी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार व उनकी टीम ने शहर के बाजारों में पैदल ही गश्त की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से भी बात की। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि बाजार में सुरक्षा के आदेश मिले थे, जिनका पालन किया गया।
विज्ञापन


यह रहे प्रदर्शन में शामिल
कांग्रेसियों के द्वारा किए गए प्रदर्शन में मुख्य तौर पर राजसिंह जाखड़, नरेश हसनपुर, कुलदीप वत्स, एडवोकेट विकास अहलावत, रमेश वाल्मिकी, हेमंत भगाना, पूर्व पार्षद भूदेव गुलिया, बिजेंद्र रंगा, विरेंद्र, पार्षद प्रतिनिधि हरीश यादव, नाहर सिंह यादव, जेपी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें