फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव टांडाहेड़ी में हॉकी प्लेयर का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। भाजपा सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश में खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर सुविधाएं देने का काम किया जिसके चलते हाल ही में जकार्ता में हुए 18वें एशियाई गेम्स में भाग लेने पहुंचे भारतीय दल के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ी ही रहे। यह बात भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा की युवा किसान समिति के प्रदेश संयोजक नवीन सोलधा उर्फ बंटी ने क्षेत्र के गांव टांडाहेड़ी में अंडर 19 की हॉकी टीम के विजेता खिलाड़ी संजीव पुत्र देवेंद्र को सम्मानित करते हुए कही। संजीव कुमार अंडर 19 हाकी की टीम के खिलाड़ी थे और उनकी टीम ने पिछले महीने नेपाल में आयोजित हॉकी चैपिंयनशिप में विरोधी टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने का काम किया था। टीम के खिलाड़ी टांडाहेड़ी निवासी संजीव ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। टांडाहेड़ी गांव में हॉकी खिलाड़ी संजीव को नोटों की माला पहनाकर सम्मानित करते हुए प्रदेश संयोजक नवीन सोलधा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर हरियाणा का नाम देश व विदेशों में रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कार्यकाल में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पदक अनुसार नकद इनाम राशि व पदक अुनसार सरकारी पदों पर नौकरी देने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा एसएसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री धमेंद्र उर्फ बबलू, एससी मोर्चा के मंडल महामंत्री राजेश मकड़ोली, जिला महामंत्री एससी मोर्चा अनिल सिंगल, आईटी सैल संयोजक जयपाल सरोहा, मंडल अध्यक्ष गजराज, प्रदीप तंवर साखोंल, बिजेंद्र पूर्व सरपंच, ओमप्रकाश सरपंच, करतार सिंह, देवेंद्र, अजित, रामेहर सिंह, सोनू टांडाहेड़ी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें