फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे से देखा सच तो नपा से उठा डीसी का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
स्ट्रे कैटल फ्री अभियान के लिए नगर पालिका के द्वारा दावे किया जा रहे थे कि शहर में केवल 10-12 लावारिस पशु ही बचे हुए हैं। लेकिन अमर उजाला टीम ने पांच अक्तूबर के अंक में डीसी साहब! कैमरे की नजर से शहर का सच देखो शीर्षक के साथ शहर में लावारिस पशुओं की क्या स्थिति है, इस बारे प्रशासन को हकीकत रूबरू करवाया था। जिसके बाद कार्यकारी डीसी का नपा टीम की कार्यशैली से विश्वास उठ गया और उन्होंने पूरे अभियान की मॉनीटरिंग के लिए तहसीलदार मनमोहन को निगरानी इंचार्ज बना दिया। जिनकी मौजूदगी में शनिवार सुबह नपा टीम लावारिस पशुओं के स्थानों को चिंहित करने में जुट गई। करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान के बाद फैसला लिया गया कि शाम के समय सभी लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेजा जाएगा। इसके बाद करीब साढे़ तीन बजे नपा टीम ने तहसीलदार की मौजूदगी में लावारिस पशुओं को खदेड़ते हुए गोशाला तक पहुंचाया।

19 लावारिस पशुओं को भेेजा गोशाला
नपा की टीम ने 19 लावारिस पशुओं को शहर के अलग-अलग स्थानों से खदेड़ते हुए गोशाला तक पहुंचाया। टीम ने लघु सचिवालय, अनाज मंडी, गुरुग्राम रोड, सब्जी मंडी, छिक्कारा चौक, सीताराम गेट, राव तुलाराम चौक के आसपास अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम में नपा सचिव नरेेंद्र सैनी और सफाई कर्मी शामिल रहे। वहीं, टीम अभियान रविवार को भी जारी रखेगी। उम्मीद की जा रही है कि सोमवार को जिला प्रशासन के द्वारा झज्जर शहर को स्ट्रे कैटल फ्री किया जाना है।
विज्ञापन


डीसी ने लगाई जिम्मेदारी : तहसीलदार
स्ट्रे कैटल फ्री अभियान की मॉनीटरिंग के लिए कार्यकारी डीसी ने उनकी जिम्मेदारी लगाई है। उन्होंने नपा अधिकारियों के साथ शनिवार को यह अभियान चलाया। जोकि रविवार को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- मनमोहन, तहसीलदार, झज्जर।

रविवार तक पूरा हो जाएगा अभियान : सैनी
शहर को लावारिस पशु मुक्त करने का अभियान रविवार तक पूरा होने की उम्मीद है। शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों से 19 लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया है। नपा शहर को स्ट्रे कैटल फ्री करने के लिए पूरा प्रयास कर रहा हैं।
- नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।

- मॉनीटरिंग के लिए तहसीलदार को बनाया इंचार्ज, शाम तक चला स्ट्रे कैटल फ्री अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें