फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के जरिए दिया ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव शृंखला से दिया ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया का संदेश
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव पातुवास -महराणा स्थित हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीन-डे सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान प्राचार्य चेतन कुमार ने आयोजन का शुभारंभ किया और मार्गदर्शन पीटीआई रवि कुमार ने किया। इस दौरान ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया का संदेश देकर सभी विद्यार्थी व शिक्षक हरे रंग का परिधान धारण कर स्कूल पहुंचे थे। विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। विद्यार्थियों द्वारा मानव शृंखला बनाकर जमीन पर उकेरे भारत के मानचित्र की सभी ने सराहना की। पीटीआई रवि कुमार ने कहा कि ग्रीन डे मनाने का मुख्य उद्देश्य हरियाली के संदेश को सभी तक पहुंचाना है। प्राचार्य चेतन कुमार ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी और स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर की सफाई की। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प किया। आयोजन में प्रिया, राखी, प्रवेश, आरजू, रीतू, दीक्षा का सहयोग रहा। इस अवसर पर शिक्षिका रेखा, सुनीता, मंजू, आरजू, मंजू रोहिल्ला, अमरदीप, दिनेश, सविता, सीमा, धर्मकौर, सुमन, उषा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें