फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की नंदीशाला में 450 लावारिस पशु भिजवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की नंदीशाला में 450 लावारिस पशु भिजवाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नगर परिषद और पशुपालन विभाग की टीमों का शहर में लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान अभी जारी है। 48 घंटों के दौरान करीब 75 पशुओं को पकड़कर नंदीशाला में भिजवाया गया है। अब तक जिले की सभी गोशाला, नंदीशाला, पशुवाड़ों में कुल 3612 पशुओं को भिजवाया जा चुका है। प्रशासन ने इन पशुओं की चार दिन पहले नए सिरे से सर्वे भी करवाई है। इस सर्वे में शहर में 687 लावारिस पशुओं का आंकड़ा सामने आया था। प्रशासन की ओर से नंदीशाला में इन पशुओं के लिए पीने के पानी व चारा का प्रबंध भी किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से इन पशुओं को पकड़ने की रविवार को डेड लाइन थी।
प्रशासन की मदद से पशुपालन विभाग व नगर परिषद की ओर से इन लावारिस पशुओं को पकड़ा जा रहा है। मार्केेट कमेटी के पुराने कार्यालय में नंदीशाला बनाई गई है। रविवार तक 450 पशुओं को पकड़कर शहर में बनी नंदीशाला में भिजवाया जा चुका है। टीम ने शनिवार सांय और रविवार सुबह यह अभियान चलाया ताकि दिन के समय आम लोगों को परेशानी न होने पाए। शनिवार व रविवार को करीब 75 पशुओं को पकड़कर शहर ही नंदीशाला में छोड़ा गया है। अब प्रशासन व आम लोगों के सहयोग से नंदीशाला में इन पशुओं के लिए पीने के पानी व चारा आदि का प्रबंध किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी आम लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील कर रहे हैं। लोगों से चारा आदि मुहैया करवाए जाने को लेकर मदद ली जा रही है ताकि पशुओं का ठीक प्रकार से रखरखाव व भरण पोषण किया जा सके।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. सतबीर सिंह ने बताया कि जरूरत के अनुसार इन पशुओं की नसबंदी भी की जा रही है। इन पशुओं को टैग भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन पशुओं की नई सर्वे में शहर में 687 लावारिस पशुओं का आंकड़ा सामने आया है लेकिन अब तक 450 पशुओं को शहर की नंदीशाला में भिजवाया गया है। इस समय भी सैकड़ों की संख्या में लावारिस पशु सड़कों पर घूम रहे हैं।

वर्सन---
गांव कलियाण पशुवाड़ा में 170 पशुओं को रखा गया है। इसी प्रकार अटेला नंदीशाला में 350 पशु भिजवाए हैं। गांव शीशवाला नंदीशाला में 120 पशु भिजवाए हैं। इनके अलावा शहर और आसपास के गांवों में बनी गोशालाओं मेें भी इन पशुओं को भिजवाया गया है। - डॉ. सतबीर सिंह, एसडीओ, पशुपालन विभाग
विज्ञापन


वर्सन---
इन पशुओं के लिए चारा व पानी के प्रबंध में आम लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। जल्द ही शहरवासियों को लावारिस पशुओं की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। - नगर परिषद सचिव, संजय यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें