फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में निकिता महराणा ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती में निकिता महराणा ने बाजी मारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नई अनाज मंडी के समीप बागला व्यायामशाला में रविवार से जिला खेल महाकुंभ शुरू हो गया। इस दौरान जिला दादरी कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ प्रधान चांद पहलवान बिठलिया ने किया। 49 किलोग्राम वर्ग में निकिता महराणा ने बाजी मारी। कोच रमेश फौगाट ने बताया कि कुश्ती के यह मुकाबले तीन आयु वर्गों में आयोजित होने हैं। इनमें 14, 17 और फ्री स्टाइल, सीनियर लड़कों में ग्रीको, रोमन और फ्री स्टाइल और लड़कियों में 14, 17 व सीनियर में फ्री स्टाइल वर्ग के मुकाबले होने हैं। कोच रमेश फौगाट ने बताया कि पहले दिन रविवार को अंडर-17 में 50 किलोग्राम भारवर्ग में हेमंत गोठड़ा, विनय इमलोटा, संजय, जतिन बौंद ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार 55 किलोग्राम वर्ग में सुजीत इमलोटा, रितेश गोठड़ा, प्रतीक इमलोटा व सुखदेव सांजरवास ने फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। 85 किलोग्राम वर्ग में सीनियर ग्रीको रोमन में देवेंद्र महराणा ने मनीष बौंद को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में अंडर-14 के 49 किलोग्राम वर्ग में निकिता महराणा ने अंजलि मालपोष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सीनियर कुश्ती कोच रमेश फौगाट, राजेंद्र शास्त्री, सज्जन मंदौला, भगत महराणा, विकास सांगवान, राजेंद्र बाघोत, रणधीर योगाचार्य, सुरेश भिवानी, नरेश बौंद, दयानंद कोच, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गोठड़ा, दयानंद ग्रेवाल बामला, बलवान फौगाट, ढिल्ले सरपंच फतेहगढ़, अनिल संतोखपुरा, दिनेश पहलवान, डॉ. रामफल मलिक, विनोद फौगाट, बलबीर डागर, सुनील सांगवान, सुखबीर सांजरवास, डिंपल रावलधी, रविंद्र संतोखपुरा, कुलदीप यादव, प्रमेश खानपुर, सज्जन इमलोटा, रणबीर ढ़ाणी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कोच रमेश फौगाट ने बताया कि सोमवार को इन खेलों में मुख्य अतिथि के रूप में दादरी जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह बजाड़ भी शिरकत करेंगे। इन खेलों में 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें