पुलिस ने हाटाए छह स्पेशल नाके, चार बरकरार
चरखी दादरी (ब्यूरो)।
संत राम रहीम प्रकरण में सुरखा के लिहाज से सोमवार सुबह लगाए गए स्पेशल पुलिस नाके एसपी के आदेशों पर हटा दिए गए हें। इनके अलावा चार नाके अभी भी बरकरार है। जिले में शांति कायम रहने व माहौल सामान्य होने पर पुलिस प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि मंगलवार को एसपी सुनील दलाल के निर्देशों पर चरखी बाईपास नाका, अचीना-पिलाना अप्रोच रोड पर लगाया गया नाका, बरसाना व अटेला मोड़ पुलिस नाकों को हटा लिया गया है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा अपराध रोकने के लिए आदमपुर पुलिस चौकी व अचीना ताल पुलिस चौकी नाके सहित चार नाके अभी भी लगे हुए हैं जोकि एसपी सुनील दलाल के अगले आदेशों तक बरकरार रहेंगे।