फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगणेश महोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
राधा-कृष्ण की झांकियों ने मन मोहा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर के गांधी नगर स्थित चेतनराम सत्संग भवन में श्रीगणेश महोत्सव मंडल की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रीगणेश, शनिदेव, राधा -कृष्ण की झांकियाें ने मन मोह लिया। इस दौरान देव महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बजरंग लाल ने कहा कि अंतर की शुद्धि का सबसे सरल मार्ग अध्यात्म से होकर ही निकलता है। जब तक हम अपने हृदय को निर्मल नहीं बनाते हैं तब तक परमात्मा को पाने के मार्ग पर नहीं चल सकते। श्री गणेश मंडल प्रधान बजरंग लाल सितोकपुरिया ने बताया कि दो सितंबर को रात्रि जागरण आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर नवीन चेतनपुरिया, कृष्ण गोयल, नरेंद्र बंसल, मनीष गोयल, संदीप कौशिक, सुनील , मुकेश , अमित अग्रवाल, राहुल , मोहित गाबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें