फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नए साल में शादियों के 76 शुभ मुहूर्त, सबसे ज्यादा मई में और सबसे कम दिसंबर में होंगी शादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 15 दिसंबर से खरमास चल रहा है और यह 15 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद 16 जनवरी से शुभ कार्यों के साथ-साथ शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। वर्ष 2025 में शादियों के 76 शुभ मुहूर्त हैं। हालांकि शादियों के लिए खरीदारी अभी से शुरू हो गई है। वर्ष 2024 में कुल 71 शुभ मुहूर्त रहे।
विज्ञापन

लालचंद कॉलोनी निवासी ज्योतिषाचार्य रमेश भगत ने बताया कि कुल 12 राशियां होती हैं और एक वर्ष में भगवान सूर्य का सभी बारह राशियों में प्रवेश होता है। एक राशि में एक माह तक उनका निवास व प्रभाव रहता है। जब सूर्य भगवान धनु राशि में जाते हैं तब अन्य राशियों की अपेक्षा उनकी गति व कांति कुछ मंद हो जाती है, क्योंकि इस मास में उनके तेज में कमी होती है, इसलिए मांगलिक कार्य निषेध हो जाते हैं। वर्ष 2024 में खरमास 15 दिसंबर से शुरू हुआ है और यह 15 जनवरी तक चलेगा। सूर्य देव 14 जनवरी 2025 को मकर राशि में सुबह 09 बजकर 3 मिनट पर प्रवेश करेंगे। उस समय मकर संक्रांति होगी। इसी दिन खरमास समाप्त हो जाएगा। 16 जनवरी से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। जिन घरों में जनवरी महीने में शादियां हैं उन्होंने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में कपड़ा, ज्वेलर्स के यहां लोगों की भीड़ जुट रही है।

वर्ष 2025 में यह होंगे शादियों के मुहूर्त
जनवरी में 10, फरवरी में 14, मार्च में 5, अप्रैल में 9, मई में 15, जून में 5 मुहूर्त हैं। 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी और 3 नवंबर को देव उठनी एकादशी है। इस दौरान जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में विवाह मुहूर्त नहीं है। इसके बाद नवंबर में 15 दिसंबर में तीन दिन विवाह मुहूर्त है। सबसे ज्यादा मुहूर्त मई में होंगे और सबसे कम इस साल दिसंबर माह में।
विज्ञापन


इस अवधि में करें दान-पुण्य
काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सीयाराम ने बताया कि खरमास में भगवान विष्णु व भगवान शंकर की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि दान-पुण्य करने से हमारे अच्छे कर्म बढ़ते हैं और इसका फल हमें मृत्यु के बाद भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें