बेरी। बेरी कस्बे में 15 दिनों से से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। अधिकारी इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक व लिखित रूप से अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
पाना बैठाण के बंगले वाली गली की बात की जाए तो पिछले करीब एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो रही है। बेरी निवासी अशोक कुमार, जनकराज, भूप, श्रीभगवान, रोशनी, सावित्री, पुष्पा, राजेश आदि का कहना है पिछले करीब 15 दिनों से दूषित पानी की सप्लाई आ रही है। विभाग के अधिकारियों को दूषित पानी की सप्लाई के बारे में अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा हैं। बेरी निवासी विशाल पिछले करीब एक सप्ताह से वार्ड न. 4 में दूषित पानी सप्लाई हो रही हैं, पीने का पानी मोल खरीदकर पीना पड़ रहा हैं। पीने का पानी दूर-दराज खेतों से लाना पड़ता है। जिससे सारा दिन पानी लाने में चला जाता है और अन्य कार्य भी समय पर नहीं हो पाते हैं।
ये बोले कस्बा निवासी
मनीष ने बताया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के दावे बेरी में फेल होते नजर आ रहे है, पिछले कई दिनों से बेरी में हो सप्लाई का पानी स्वच्छ नहीं आ रहा है। जिससे पीने का पानी मोल खरीदकर पीना पड़ रहा है और विभाग को चाहिए की आमजन को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल की सप्लाई करवाई जाए
महिला सावित्री का कहना है कि विभाग द्वारा पानी की सप्लाई कई दिनों से दूषित हो रही है। जब विभाग की सप्लाई होती है तो वह स्वच्छ नहीं है। जिससे पीने का पानी दूर-दराज खेतों से लाना पड़ता है। इसी के चलते जिससे घर के कार्य समय पर नही होते और सारा दिन पानी ढोने में चला जाता है।
पिछले दिनों पानी में तैरने वाली पलोटिंग आर्म में दिक्कत आ गई थी और उसको जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। स्वच्छ पेयजल की सप्लाई जल्द शुरू हो जाएगी। आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- जयभगवान, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग बेरी।