फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के पेपर में दो नकलची पकड़े, रानीला परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की शुक्रवार को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। गांव अचीना परीक्षा केंद्र से दो छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। इन छात्रों के यूएमसी बनाए गए हैं। वहीं, बोर्ड टीम ने रानीला परीक्षा केंद्र पर आयोजित परीक्षा रद्द करने की सिफारिश उच्चाधिकारियों से की है। शिक्षा बोर्ड की टीम को यहां बाहरी और आंतरिक हस्तक्षेप नजर आई।
विज्ञापन

गणित विषय के पेपर में कई परीक्षा केंद्रों में नकल हुई। गांव कादमा, मकड़ाना, मोरवाला व रानीला में बाहरी हस्तक्षेप बनी रही जिससे परीक्षा आयोजन में शिक्षकों के लिए दिक्कतें बनी रही। इन परीक्षा केंद्र में अव्यवस्था बनी रही। शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने गांव अचीना, रानीला, मोरवाला केंद्रों का दौरा किया। गांव अचिना परीक्षा केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ बनी रही। परीक्षा केंद्र में पर्चियां पहुंचाई जा रही थी। फ्लाइंग टीम ने इस परीक्षा केंद्र में दो छात्रों को नकल करते पकड़ा। इन छात्रों के यूएमसी बनाए गए हैं। शिक्षा बोर्ड फ्लाइंग टीम में शामिल रविंद्र ग्रेवाल ने बताया कि गांव रानीला परीक्षा केंद्र में आउटसाइड और इनसाइड दोनो डिस्टरबेंस बनी रही। उन्होंने बताया कि रानीला परीक्षा केंद्र का पेपर केंसिल करने की सिफारिश शिक्षा बोर्ड से की गई है। इसी प्रकार गांव मकड़ाना परीक्षा केंद्र में भी बाहरी डिस्टरबेंस बनी रही। इस केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ बनी रही। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेें बने परीक्षा केंद्रों में भी लोग परीक्षा केंद्र भवन की छत एवं दीवारों पर चढ़कर केंद्र में पर्चियां फेंकते देखे गए। खिड़कियों के जरिए पर्चियां पहुंचाई गई। जब भी फ्लाइंग टीम केंद्र मेें पहुंचती तो लोग इधर- उधर खिसक जाते बाद में भीड़ फिर जमा हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें