फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के लिए जिला प्रशासन करेगा जलपान की व्यवस्था:डॉ.विरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव की विधिवत प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले के सभी सेक्टर ऑफिसर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोलिंग स्टेशन का दौरा कर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट तैयार कर लें। किसी मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधा की कमी है तो उसे तुरंत पूरा कर लिया जाए।
लघु सचिवालय के सभागार में सेक्टर ऑफिसर एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट की प्रशिक्षण कार्यशाला में नगराधीश ने कहा कि दादरी में 471 पोलिंग बूथ बनाए हैं। यहां बिजली, पानी, रैंप, फर्नीचर, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय आदि सभी प्रकार की सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्र में यह ध्यान रखें कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में हो। सुरक्षा दस्ता अधिकारियों के साथ मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को संबोधित करने के लिए वाहनों पर माइक सिस्टम भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल ने अधिकारियों को ट्रेनिंग के दौरान बताया कि 11 मई को चुनाव सामग्री वितरित करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि पोलिंग पार्टी सामान लेकर सीधे बूथ पर जाएं। मतदान केंद्रों पर अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भोजन और ठहराव का जिला प्रशासन द्वारा प्रबंध किया जाएगा। कोई भी पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र पर सियासी पार्टियों या पार्टी कार्यकर्ताओं से ठहराव के दौरान किसी प्रकार की सुविधा न लें। उन्होंने कहा कि 12 मई को मतदान शुरू होने से पहले एक घंटा पहले मोक पोल अवश्य करवाएं। मोक पोल उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया शुुरू होने के पश्चात सेक्टर ऑफिसर हर दो घंटे के बाद पोलिंग रिपोर्ट भिजवाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम मशीन को बंद करना जरूरी है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दलों के कार्यालय या बूथ मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी के बाहर होंगे। इस मौके पर तहसीलदार जगदीश मेहता, सीएमओ डॉॅ. वीरेंद्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी रामौतार शर्मा, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता ओमबीर सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र दलाल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अमित लांबा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव, कृषि अधिकारी मदनपाल, बीईओ कुलदीप सिंह, बीईओ विनोद श्योराण, एसडीओ कुलदीप व प्राचार्य सुरेश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें