फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी में बाईपास का निर्माण मंजूर, सीएम ने दी 4

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जिले में सड़कों के विस्तार से जुड़ी एक अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा से जुड़ी दो सड़क परियोजनाएं बेरी नगर का बाईपास व झज्जर शहर में डायवर्सन रोड से गांव सिलानी वाया गुरुकुल को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं के निर्माण से न केवल जिले में सड़क तंत्र का सुदृढ़ीकरण होगा बल्कि आवागमन भी सुलभ होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बेरी बाईपास के निर्माण के लिए 48.51 करोड़ रुपये तथा डायवर्सन रोड से सिलानी वाया गुरुकुल के निर्माण के लिए 3.68 करोड़ रुपये राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। झज्जर से महम वाया बेरी-कलानौर से बड़ी संख्या में प्रतिदिन निजी व वाणिज्यिक वाहनों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर पंजाब व राजस्थान के साथ ही हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी आदि जिलों के वाहनों का दबाव रहता है। मार्ग पर झज्जर जिले से गुजरने वाले इन वाहनों के चलते बेरी में अक्सर वाहनों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में बेरी के लोगों की बाईपास के निर्माण की पुरानी मांग थी।

तीन अगस्त को हुई थी घोषणा
क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन अगस्त 2018 को बाईपास के निर्माण की घोषणा की थी। 8.196 किलोमीटर लंबाई वाले बेरी बाईपास के लिए 4841.44 लाख रुपये, जिनमें जमीन अधिग्रहण के लिए 3061.95 लाख रुपये तथा सड़क निर्माण के लिए 1779.49 लाख रुपये को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। वहीं झज्जर शहर के 3.465 किलोमीटर लंबाई वाले डायवर्सन रोड से सिलानी वाया गुरुकुल सड़क के लिए 368.86 लाख रुपये मंजूर किए गए है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी ताकि जल्द से जल्द इन परियोजनाओं को पूरा कर आमजन को लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


बहादुरगढ़-बादली मार्ग के लिए भी 3.70 करोड़ रुपये मंजूर
्बहादुरगढ़ से बादली जाने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए भी मुख्यमंत्री कार्यालय ने 370.45 लाख रुपये स्वीकृत किए है। विधायक नरेश कौशिक की मांग पर लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के प्रस्ताव पर बहादुरगढ़ से बादली किमी 0.800 से 6.00, 8.750 से 13.00 तथा 18.100 से 18.50 किमी तक सड़क के सुदृढ़ीकरण परियोजना को मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिली है। प्रशासनिक स्वीकृति से 18.500 किमी लंबाई व 10 मीटर चौड़ाई वाली सड़क को सुदृढ़ बनाया जाएगा।
विज्ञापन


8.196 किलोमीटर लंबाई वाले बेरी बाईपास के लिए 4841.44 लाख रुपये जिनमें जमीन अधिग्रहण के लिए 3061.95 लाख तथा सड़क निर्माण के लिए 1779.49 लाख रुपये को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है
वीएस मलिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें