फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी-ग्रुप परीक्षा के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। 17 और 18 नवंबर को होने वाली डी-ग्रुप की परीक्षा के लिए बीते दो दिन में 800 युवा बस स्टैंड पहुंचकर एडवांस बुकिंग करवा चुके हैं। हालांकि बी शिफ्ट की परीक्षा के लिए एडवांस बुकिंग नहीं की जा रही है। इससे युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। रोडवेज अधिकारियों का तर्क है कि दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों पर समय रहते बसें भेजी जाएंगी जबकि समीपवर्ती परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षार्थी अन्य बसों में सवार होकर भी पहुंच सकते हैं। इस समय कैथल, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ और पंचकूला के लिए सबसे अधिक एडवांस बुकिंग हुई है।
शनिवार और रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए रोडवेज ने बुधवार से एडवांस बुकिंग सेवा शुरू कर दी थी। पहले दिन जहां 250 युवाओं ने एडवांस बुकिंग कराई तो वहीं वीरवार को इनकी तादाद तीन गुना बढ़ गई। वीरवार तक करीब 800 युवाओं ने एडवांस बुकिंग कराई। इसे देखकर रोडवेज ने करीब 15 बसें चलाने की प्लानिंग तैयार की है। इसके तहत सुबह तीन बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा और साढ़े चार बजे तक बसें विभिन्न रूटों पर भेजी जाएंगी। विभाग ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों के लिए स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, विभागीय सूत्रों की मानें तो पानीपत को छोड़कर बाकी सभी परीक्षा केंद्रों के लिए बसें चलाई जाएंगी और परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए 40 से 45 बसें भी परीक्षा केंद्रों के लिए भेजी जा सकती हैं।
विज्ञापन

बता दें कि चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर में 99 बसें हैं लेकिन इनमें से 90 वर्किंग में हैं। इन्हीं बसों में से परीक्षा केंद्रों पर बसें भेजी जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड परिसर पर चार टिकट काउंटर बनाए गए हैं जिन पर पिछले दो दिनों से एडवांस बुकिंग की जा रही है। वहीं, एडवांस बुकिंग करवाने आए ललित, संदीप, रमेश, अंकित, प्रीतम, संजय, इंद्र सिंह आदि युवाओं ने बताया कि उनकी परीक्षा बी शिफ्ट में है और उनका सेंटर पानीपत आया है लेकिन यहां की एडवांस बुकिंग नहीं की जा रही। इसके चलते उन्हें एक रात पहले ही घर से निकलना पड़ेगा।

पानीपत के लिए चंडीगढ़ व कुरुक्षेत्र वाली बसों में सवार हों युवा
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि पानीपत को छोड़कर अन्य सभी परीक्षा केंद्रों के लिए बस स्टैंड से बसें भेजी जाएंगी। जिनका परीक्षा सेंटर पानीपत है, वे चंडीगढ़ या कुरुक्षेत्र जाने वाली बसों में सवार होकर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा परीक्षार्थियों के लिए जो बसें स्पेशल चंडीगढ़ तक चलाई जाएंगी उनमें भी पानीपत परीक्षा केंद्र वाले युवा सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन


बस स्टैंड परिसर पर एडवांस बुकिंग प्रक्रिया जारी है। इस बार पिछली दफा की तुलना में परिवहन सेवा और बेहतर रहेगी, हमने इसकी तैयारियां कर रखी हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - धनराज कुंडू, जीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें