फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादमा से चंडीगढ़ के लिए चलेगी सीधी बस, पीएचसी में होगी चिकित्सक की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कादमा और इसके समीपवर्ती गांवों के लोगों को जल्द ही सीधी चंडीगढ़ बस सेवा का लाभ मिलेगा। इससे पहले उन्हें दादरी बस स्टैंड से चंडीगढ़ की बस पकड़नी पड़ती थी। कादमा-चंडीगढ़ बस सेवा शुरू करने का आश्वासन एडीसी डॉ. मनोज कुमार ने खुले दरबार में एक फरियादी की शिकायत सुनने के बाद दिया। उन्होंने इस संबंध में बाकायदा मौके पर मौजूद जीएम धनराज कुंडू को निर्देश भी दिए हैं। खुले दरबार में आई शिकायत पर एडीसी ने उप सिविल सर्जन डॉ. टीकाराम को वैकल्पिक तौर पर पीएचसी केंद्र में एक चिकित्सक की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। खुले दरबार में अतिरिक्त उपायुक्त ने 200 फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका आगामी कुछ दिनों में निवारण का आश्वासन दिया है। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि चरखी दादरी रोडवेज के बेड़े में जल्द ही 50 बसें शामिल होंगी और इसके बाद अन्य शहरों के लिए भी बस सेवाओं में विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव कादमा की धर्मशाला में शुक्रवार शाम एडीसी डॉ. मनोज कुमार ने खुला दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। खुले दरबार में उन्होंने बताया कि दादरी में जलभराव और अधिक बारिश से खराब हुई फसल का आकलन करने के लिए एक अक्तूबर से गिरदावरी का कार्य शुरू किया जाएगा। किसान पटवारियों को कपास आदि के नुकसान की सही रिपोर्ट और रिकार्ड बताएं। कोई भी गलत जानकारी न दें।
उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर को ही जिले में बाजरा खरीद शुरू होगी। गिरदावरी का भी काम आरंभ कर दिया जाएगा। नियमित बिजली आपूर्ति के लिए ग्रामीण बिजली निगम की जगमग योजना का लाभ उठाएं और सरचार्ज माफी योजना को अमल में लाकर अपने बकाया बिल भरने शुरू करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत कार्यक्रम को सफल बनाकर गांव की साफ-सफाई में एकजुटता से कार्य करें और कोई भी खुले में शौच न जाए। इस दरबार में सौ से अधिक शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। इस मौके पर बाढड़ा एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, उप पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह, परिवहन महाप्रबंधक धनराज कुंडू, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, तहसीलदार कंवल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी धन सिंह श्योराण, बाढड़ा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र सिंह, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. जसवंत जून, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी विजय कुमार, सरपंच धर्मबीर बड़राई, सरपंच सुरेंद्र सिंह दगड़ौली, नरेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन


एडीसी साहब, कब्जा धारियों ने 28 फुट के रास्ते को आठ फुट कर दिया
कादमा निवासी धर्मबीर ने बताया कि अवैध कब्जे होने की वजह से ढाणियों की तरफ जाने वाला 28 फुट का रास्ता महज आठ फुट का ही रह गया है। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को कब्जे हटवाने और ग्रामीण विकास निधि से रास्ता बनवाने के निर्देश दिए। गांव कादमा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं है। एडीसी ने इस पर उप सिविल सर्जन डॉ. टीकाराम को सप्ताह में वैकल्पिक दिवस पर चिकित्सक की नियुक्ति के आदेश दिए।

सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं बना कादमा बस स्टैंड
ग्रामीणों ने बताया कि कादमा में मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद बस अड्डे का निर्माण नहीं हुआ है। इस पर परिवहन महाप्रबंधक धनराज कुंडु ने कहा कि बसस्टैंड का स्थान परिवर्तन कर नया प्रस्ताव भिजवाया जाएगा। गांव दगड़ौली निवासी प्रदीप ने शिकायत रखी कि ओवरलोड डंपरों के आवागमन से सड़क दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव होने के नाते अतिरिक्त उपायुक्त ने स्वयं इस समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

कादमा-ऊण रोड के निर्माण के दिए आदेश
जनता दरबार में कादमा-ऊण रोड के पुनर्निर्माण की भी मांग रखी गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को सर्वे कर यह सड़क बनवाने के निर्देश दिए। गांव रामबास निवासी रामफल ने बताया कि उसे सौ वर्ग गज का प्लाट नहीं दिया गया है। इस पर डॉ. मनोज कुमार ने खंड झोझू के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी देशबंधु को मौके का मुआयना कर शिकायत का निवारण करने के निर्देश दिए। गांव बेरला निवासी जगमाल सिंह ने शिकायत रखी कि इलाके का बड़ा गांव होने के बावजूद न तो बस सेवा है और न ही चकबंदी का काम पूरा हुआ है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि चकबंदी इस माह पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें